मुख्य पेज

गोपनीयता सूचना

यह व्यक्तिगत शैक्षणिक प्रोजेक्ट परीक्षा और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है।

छात्र जानकारी

रजिस्ट्रेशन और परीक्षा संचालन के लिए नाम, CITS नंबर या मोबाइल नंबर, ट्रेड और आवश्यक परिणाम रिकॉर्ड रखे जा सकते हैं। जन्मतिथि केवल पहला अस्थायी पासवर्ड बनाने के लिए उपयोग होती है; इसे छात्र रिकॉर्ड में सहेजा नहीं जाता।

उपयोग और सुरक्षा

जानकारी का उपयोग लॉगिन, परीक्षा, परिणाम और आवश्यक पोर्टल सूचनाओं के लिए किया जाता है। छात्र पासवर्ड सुरक्षित hash के रूप में रखा जाता है। परीक्षा उत्तर और परिणाम केवल अधिकृत उपयोगकर्ताओं को दिखाए जाते हैं।

ईमेल और फ़ाइलें

ईमेल पता देने पर रजिस्ट्रेशन या परीक्षा-संबंधी सूचना भेजी जा सकती है। एडमिन द्वारा साझा किए गए अध्ययन संसाधन केवल प्रमाणित छात्र सत्र से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

पोर्टल login सत्र और परीक्षा प्रगति के लिए browser local storage का उपयोग करता है। सुरक्षा घटनाओं और प्रयास सीमाओं के लिए आवश्यक सीमित लॉग भी रखे जा सकते हैं। खाते या जानकारी में सुधार के लिए पोर्टल एडमिन से संपर्क करें।